Site icon Guwahati Times

गर्लफ्रेंड Saba Azad का हाथ थामे दिखे Hrithik Roshan, बेहूदी बातें कर रहे यूजर्स!

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वो लंबे समय से खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों पब्लिकली अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं और अक्सर लंच-डिनर डेट्स और वेकेशन पर साथ नजर आत हैं। बीती रात को ऋतिक और सबा डिनर डेट के लिए निकले। उनके साथ ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान भी थे।

49 साल के Hrithik Roshan व्हाइट कलर की टीशर्ट में बहुत हैंडसम दिखे। वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामे हुए थे और उन्हें गाड़ी तक अपने साथ लेकर गए। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भद्दे कॉमेंट कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं।

लोग कर रहे ऐसी-ऐसी बातें: एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘ऋतिक की गर्ल्स के मामले में च्वॉइस एकदम वाहियात है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आज कल के टाइम में कौन गर्लफ्रेंड है और कौन बेटी समझ नहीं आता।’ अन्य ने लिखा, ‘ऐसी क्या मजबूरी थी भाई?’ एक और यूजर ने कॉमेंट किया, ‘छोटी बच्ची हो क्या।’ हालांकि, कई लोग सबा की तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत है ये लड़की।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था, जो साउथ मूवी की हिंदी रीमेक थी। अब वो ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इसके लिए वो जोरशोर से तैयारी भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। इस मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Exit mobile version