Site icon Guwahati Times

आज टीवी की स्टार है ये मासूम बच्ची, 15 साल की उम्र में प्यार के लिए छोड़ दिया पिता का घर, 2 बार रचाई शादी! पहचाना?

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की एक बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस फोटो में नन्ही पूजा मुस्कुराती नजर आ रही है. पूजा बनर्जी ने महज 15 साल में प्यार के खातिर पिता का घर छोड़ दिया था. हालांकि बाद में पूजा का दिल टूटा और अपनी मेहनत के दम पर ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाया. पूजा ने 2 बार शादी भी रचाई है.

मुंबई. कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल, देवों के देव महादेव, रजिया सुल्तान और बिग बॉस बांग्ला जैसे सुपरहिट सीरियल्स में नजर आ चुकी इस क्यूट बच्ची को आप नहीं पहचान पाएंगे. ये क्यूट बच्ची आज टीवी की दुनिया की स्टार है और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाती है. ये तस्वीर टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की है.

पूजा बनर्जी की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पूजा बनर्जी जब महज 15 साल की थीं तभी उन्हें प्यार हो गया था. अपने प्यार के लिए पूजा घर से भाग गईं और मुंबई आ गईं. बाद में पूजा का दिल टूट गया. पूजा बनर्जी ने 2 बार शादी रचाई है. आज पूजा का एक बेटा भी हो गया है.

बचपन से ही ग्लैमर की दीवानी थी पूजा

6 फरवरी 1987 को कोलकाता में जन्मी पूजा बनर्जी बचपन से खूबसूरत रहीं हैं. पूजा बनर्जी फिल्मों और टीवी भी खूब देखा करती थीं. जब पूजा 15 साल की हुईं तो उनके दिल में भी बचपन के प्यार की घंटी बजने लगी. पूजा ने अपनी आगे की जिंदगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुजारने का फैसला तक कर लिया. इसके बाद 15 साल की उम्र में पूजा ने घर छोड़ा और मुंबई आ गईं. पूजा ने इसका खुलासा एक रियालिटी शो में किया था.

पूजा बताती हैं, ‘मैं 15 साल की थी और प्यार के चक्कर में मुंबई आ गई. मैंने घर से भागने की गलती की थी. लेकिन यहां आने के बाद मेरा रिश्ता बिगड़ गया और ब्रेकअप हो गया. मैं बहुत अकेली पड़ गई थी और डरी हुई थी. लेकिन मैं हारकर घर वापस नहीं जाना चाहती थी. इसीलिए मैंने फैसला लिया कि मैं यहीं रुकुंगी और कड़ी मेहनत कर नाम कमाउंगी फिर घर जाउंगी. मैंने खूब मेहनत की और आज नतीजा सभी के सामने है.’

Exit mobile version