Site icon Guwahati Times

भोजपुरी एक्ट्रेस Priyanshu Singh ने को-स्टार पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- शादी का झांसा देकर शोषण किया

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने करीबी दोस्त और को-स्टार पुनीत सिंह पर रेप और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस आरोप से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। प्रियांशु सिंह ने दावा किया है कि पुनीत सिंह ने उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर रेप किया। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में आपबीती सुनाई है, और कहा है कि वह पिछले दो साल से यह सब झेलती आ रही हैं।

Priyanshu Singh ने इस बारे में ‘आजतक’ से बातचीत में बताया कि पुनीत सिंह बार-बार उनसे कहते रहे कि हमारी शादी होगी। फिर शराब पिलाकर उनके साथ फिजिकल हुए और अगले दिन माफी मांग ली। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने पुनीत सिंह से कहा कि वह पुलिस के पास जाएंगी तो उन्होंने कह दिया कि शादी के लिए परिवार से बात की है।

प्रियांशु सिंह की आपबीती: प्रियांशु सिंह ने आगे कहा कि पुनीत सिंह ने उनसे बार-बार यह कहकर इतना दिमाग खराब कर दिया कि दोनों एक ही जाति से हैं, और उनकी शादी होगी। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस चक्कर में वह किसी से कुछ बता ही नहीं पाईं। प्रियांशु सिंह ने यह भी दावा किया कि पुनीत सिंह ने उनसे अननैचुरल चीजें भी करवाईं।

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने पापा के कान में कही ऐसी बात, मारने दौड़ पड़े डैडी, देखिए मजेदार वीडियो
प्रियांशु सिंह का दो साल का दर्द, सुनाई आपबीती
प्रियांशु सिंह की पुनीत सिंह से दोस्ती कैसे हुई थी? इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह मुंबई में बहन के साथ रहती थीं। पुनीत ने उनके घर आना शुरू कर दिया। कई बार वह एक्ट्रेस के घर खाना खाने भी जाते थे। प्रियांशु सिंह की मानें, तो जब बहन चली गई तो पुनीत सिंह शराब पीकर उनके घर जाने लगे। एक्ट्रेस ने बताया कि पुनीत सिंह ने उनसे दोस्ती इसीलिए की क्योंकि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना था। एक्ट्रेस ने मदद की कोशिश का वादा किया, पर गलत फायदा उठा लिया गया। प्रियांशु सिंह का कहना है कि पुनीत सिंह से उनकी दोस्ती 2021 में हुई थी, और तबसे वह लगातार शारीरिक शोषण का शिकार हो रही हैं।

Exit mobile version